स्पोर्ट्स : किंग कोहली ने वन डे क्रिकेट से रिटायर होने की अफवाहों पर लगाई रोक, जल्द कोहली इस सीरीज से करेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, January 20, 2026
Homeबीकानेरस्पोर्ट्स : किंग कोहली ने वन डे क्रिकेट से रिटायर होने की...

स्पोर्ट्स : किंग कोहली ने वन डे क्रिकेट से रिटायर होने की अफवाहों पर लगाई रोक, जल्द कोहली इस सीरीज से करेंगे इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थी कि विराट कोहली टेस्ट और टी टवेंटी क्रिकेट से रिटायर होने के बाद अब वन डे क्रिकेट को भी अलविदा कहने का मन बना चुके है और ऐसा इसलिए कहा जा रहा था क्योंकि विराट कोहली की सफ़ेद दाढ़ी में कई फोटोज वायरल हुई थी।

- Advertisement -Ads

 

विराट ने टेस्ट क्रिकेट को छोड़ते वक़्त कहा था जब आपको हर चौथे दिन बियर्ड को रंगना पड़े तो समझ जाना चाहिए कि अब रुकने का वक़्त आ गया है।विराट इन दिनों इंग्लैंड में प्रैक्टिस शुरू कर चुके है, प्रैक्टिस सेशन की तस्वीरें भी किंग कोहली ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 

विराट कोहली अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वन डे मैच की सीरीज के लिए तैयारी कर रहें है,माना जा रहा है कि 36 साल के कोहली 2027 के वन डे वर्ल्ड कप तक इंटरनेशनल क्रिकेट को खेलना जारी रखेंगे।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर