Homeखटाखट स्टोरीVande Bharat Train : बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंची वन्दे भारत ट्रेन,शेड्यूल जारी...

Vande Bharat Train : बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंची वन्दे भारत ट्रेन,शेड्यूल जारी होने से पहले इसलिए बीकानेर पहुंची वन्दे भारत ट्रेन

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर से दिल्ली वन्दे भारत ट्रेन शुरू होने के ऐलान के दो दिन बाद ही कल देर शाम को बीकानेर रेलवे स्टेशन पर वन्दे भारत ट्रेन पहुंच गईं है। कल ही इस विषय पर केंद्रीय मंत्री और बीकानेर सांसद अर्जुन राम मेघवाल ने वन्दे भारत ट्रेन के जल्द शुरू होने की बात प्रेस वार्ता में दोहराई थी।

माना जा रहा है कल पहुंची वन्दे भारत ट्रेन का कई दिनों तक ट्रायल रन चलेगा और फिर रेलवे द्वारा आधिकारिक शेड्यूल बनाकर वन्दे भारत ट्रेन का परिचालन बीकानेर -दिल्ली के बीच शुरू होगा। अधिकतम महीने भर के भीतर ही बीकानेर से वन्दे भारत ट्रेन शुरू हो जाएगी, ऐसी उम्मीद लगाई जा रही है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर