Bikaner: वीर सावरकर की अष्टधातु प्रतिमा का  26 फरवरी को होगा अनावरण - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, March 12, 2026
HomeबीकानेरBikaner: वीर सावरकर की अष्टधातु प्रतिमा का  26 फरवरी को होगा अनावरण

Bikaner: वीर सावरकर की अष्टधातु प्रतिमा का  26 फरवरी को होगा अनावरण

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, वीर सावरकर पर्यावरण सेवा समिति द्वारा आगामी 26 फरवरी को बीकानेर शहर में गवर्नमेंट प्रेस रोड पर एम.एन. अस्पताल के सामने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर की अष्टधातु प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया है।

- Advertisement -Ads

सेवा समिति के संस्थापक सदस्य और पूर्व पार्षद उम्मेद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि समिति के अथक प्रयासों से बीकानेर शहर में वीर सावरकर की राज्य में प्रथम अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुरुवार 26 फरवरी को प्रातः 11:00 बजे जनप्रतिनिधियों, अनेक गणमान्यजनों और राष्ट्रप्रेमियों की उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

इस संबंध में सोमवार को समिति कार्यालय में तैयारी बैठक का आयोजन कर सदस्यों को प्रस्तावित अनावरण समारोह हेतु विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।

इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर प्रचारक श्री चंपेश जी भाईसाहब की उपस्थिति में प्रतिमा स्थल का अवलोकन कर निर्माण कार्य का जायजा भी लिया गया।

इस दौरान समिति के मुख्य संरक्षक नरेंद्र सिंह बीका, एड. समुन्द्र सिंह राठौड़, संस्थापक सदस्य उम्मेद सिंह राजपुरोहित, अध्यक्ष मदनलाल मोदी , प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारी मनीष आचार्य, मोहित राजपुरोहित, ज्ञानप्रकाश यादव, मूलचंद सोलंकी, दुष्यंत चौहान इत्यादि सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर