Homeक्राइमBikaner Crime : शराब पार्टी के बाद युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,...

Bikaner Crime : शराब पार्टी के बाद युवक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Ads

आपणी हथाई Bikaner Crime News, जिले के मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा सरेआम फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बीकाजी फैक्ट्री के पीछे की है, जहाँ एक युवक ने पहले जमकर शराब पार्टी की और उसके बाद आवेश में आकर एक के बाद एक चार राउंड हवाई फायर कर दिए। अचानक हुई इस फायरिंग की आवाज़ से पूरे इलाके में दहशत फैल गई ।

सूचना मिलते ही मुक्ताप्रसाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर हाथ में बंदूक और हॉकी स्टिक लिए युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए चारों तरफ से घेराबंदी कर उसे काबू में कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान चुरू निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बिना लाइसेंस की एक 12 बोर डबल बैरल बंदूक बरामद की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने शराब के नशे में चार फायर करने की बात स्वीकार कर ली है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उसके पास अवैध हथियार कहाँ से आया।

Ads

ताजा खबर