Homeखटाखट स्टोरीदेश -विदेश: ट्रम्प के सलाहकार ने उगला ब्राह्मणों के खिलाफ जहर,...

देश -विदेश: ट्रम्प के सलाहकार ने उगला ब्राह्मणों के खिलाफ जहर, कहा भारत के ब्राह्मण रुसी तेल खरीदकर मोटा मुनाफा कमा रहें है

आपणी हथाई न्यूज, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ट्रेड सलाहकार तक को भारत के ब्राह्मणो से नफ़रत हो गईं है। ट्रम्प के ट्रेड सलाहकार पीटर नवारो ने कहा कि भारत जो तेल रूस से खरीद रहा है उससे फायदा भारत के ब्राह्मण उठा रहें है।
ट्रम्प के सलाहकार का कहना है कि इसी वजह से भारत पर 50 फीसदी टैरिफ़ लगाया गया है क्योंकि भारत रूस से तेल खरीदकर रूस की युक्रेन के खिलाफ युद्ध में मदद कर रहा है।
नवारो का कहना है कि कुछ ब्राह्मण तेल बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहें है और भुगतना सारे भारतीयों को पड़ रहा है।

यूं अमेरिका में ट्रम्प के सलाहकार को ब्राह्मणों के बारे में ऐसी जानकारी कैसे आई समझ से परे है बाकी अंग्रेजी जुबान में कुछ लोग और मीडिया में अमीर लोगों को ब्राह्मण कहकर पुकारते है, ऐसा सुनने और पढ़ने में आया है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर