
आपणी हथाई न्यूज, मंगलवार को श्रीगंगानगर जिले में एक सैन्य अभ्यास के दौरान हादसा हो गया। इंदिरा गांधी नहर में इंडियन आर्मी का एक टैंक डूब गया। इससे टैंक में सवार एक जवान शहीद हो गया। घटना मंगलवार को उस समय हुई जब टैंकों से नहर पार करने की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सेना की एक यूनिट इंदिरा गांधी नहर में अभ्यास कर रही थी। इसी दौरान एक टैंक को नहर में उतारा गया। जैसे ही टैंक नहर के बीचों-बीच पहुंचा, वह तेजी से पानी में डूबने लगा। इस हादसे में दो जवान तो किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन एक जवान टैंक के अंदर फंस गया और डूब गया।

घटना को लेकर त्वरित ऑपरेशन चलाया गया बावजूद सेना के जवान को बचाया नही गया। सेना ने अब तक मृतक जवान से जुड़ी कोई जानकारी साझा नही की है।


