राज्य सरकार द्वारा बेरोजगारों को दी गई बड़ी सौगात, पीटीआई थर्ड ग्रेड के 5126 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, January 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीराज्य सरकार द्वारा बेरोजगारों को दी गई बड़ी सौगात, पीटीआई थर्ड ग्रेड...

राज्य सरकार द्वारा बेरोजगारों को दी गई बड़ी सौगात, पीटीआई थर्ड ग्रेड के 5126 पदों पर भर्ती को मिली मंजूरी

- Advertisement -Ads

राजस्थान सरकार द्वारा आज बेरोजगारों के लिए बड़ा तोहफा दिया गया है। शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी देते हुए बताया है कि राज्य सरकार द्वारा तृतीय श्रेणी शारीरिक शिक्षा अनुदेशक के 420 रिक्त पदों को बढ़ाकर 5126 कर दिया गया है।

- Advertisement -Ads

शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने क्विट कर लिखा कि, “माननीय मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद एवं आभार।बेरोजगारों को रोजगार प्रदान करने की सरकार की नीति के तहत शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षक अनुदेशक ग्रेड तृतीय के स्वीकृत 420 रिक्त पदों को बढ़ा कर 5126 पदों पर सीधी भर्ती करने की सहमति वित्त विभाग द्वारा प्रदान कर दी गई है। साथ ही 461 वरिष्ठ शारीरिक शिक्षकों के पदों को भरने के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग को अभ्यर्थना भेजने के निर्देश निदेशक, शिक्षा विभाग को प्रदान कर दिए गए है।”

- Advertisement -Ads

ताजा खबर