Homeखटाखट स्टोरीBig News: हरिद्वार में हुआ हादसा, मंदिर में मची भगदड़ से 6...

Big News: हरिद्वार में हुआ हादसा, मंदिर में मची भगदड़ से 6 लोगों की हुई मौत

आपणी हथाई Big news, आज सुबह देव नगरी उत्तराखंड के हरिद्वार में बड़ा हादसा हुआ। हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से 6 लोगों की मौत हो गई जबकि अब तक की जानकारी के अनुसार 32 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटनास्थल पर बचाव व राहत कार्य जारी है।जानकारी के अनुसार यह हादसा मंदिर के सीढ़ी वाले रास्ते के पास हुआ है।आशंका जताई जा रही है कि भगदड़ बिजली के तार टूटने की वजह से मची। हरिद्वार में हुए इस हादसेक लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि,”हरिद्वार स्थित मनसा देवी मंदिर मार्ग में भगदड़ मचने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। @uksdrf, स्थानीय पुलिस तथा अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। इस संबंध में निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही”

 



ताजा खबर