

आपणी हथाई न्यूज, नौतपा में निरंतर बढ़ती हुई गर्मी और प्रदूषित जल की समस्या के असर से आमजन को राहत देने के प्रयास हेतु बीकानेर में अपनी अनूठी पहल के द्वारा जल सेवा का कार्य हो रहा है । इन दिनों बीकानेर की सड़कों पर चलित जल मंदिर दौड़ रहा है ।
जिसमें ई रिक्शा के माध्यम से स्वच्छ एवं ठंडे जल की सेवा शहर के विभिन्न मार्गों , बस स्टैंड, अस्पतालों, बाजार में घूम घूम कर की जा रही है जिससे राहगीरों, नागरिकों को गर्मी के मौसम में राहत प्रदान मिल रही है। रिक्शा चालक प्रेम रतन जागा ने बताया कि मानव के प्रति अपने स्वधर्म की पालना के रूप में जल बचाने की अपील “वही है वीर जो बचाए नीर” के साथ निरंतर तीन वर्षों से चलित जल मंदिर का संचालन किया जा रहा है।


