
Bikaner आपणी हथाई न्यूज, शनिवार की रात धरणीधर-श्रीरामसर सड़क मार्ग पर एक सड़क हादसें एक महिला और उसकी दो बेटियां टक्कर लगने से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात 8 बजे के करीब एक तेज रफ्तार इको गाड़ी लहराते हुए आ रही थी और सड़क पर चल रही स्कूटी को ज़ोर से टक्कर मार दी। इस टक्कर में स्कूटी पर सवार एक बालिका उछलकर पास के नाले में जा गिरी वही अन्य दो घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तब तक युवतियों और महिला को टेक्सी में बिठाकर ट्रोमा सेंटर भिजवाया जा चुका था। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि चालक शराब के नशे में धुत्त था। हादसें के बाद स्कूटी पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। वही इस हादसें में श्रीरामसर निवासी सीमा, ध्रुवा और शिवी घायल हुए है, जिनमें से एक कि हालत गंभीर बताई जा रही है।
दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों का इस घटना के बाद रोष नजर आया।जिसमें यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े किए गए है। बरहाल पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया था और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


