Bikaner Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप-ऑटो को उड़ाया, 4 लोगों की मौत,4 हुए घायल - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Friday, January 16, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप-ऑटो को उड़ाया, 4 लोगों...

Bikaner Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप-ऑटो को उड़ाया, 4 लोगों की मौत,4 हुए घायल

- Advertisement -Ads

Bikaner Accident आपणी हथाई न्यूज, गुरुवार की देर रात बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र के भारतमाला हाइवे नौरंगदेसर-देशनोक सड़क मार्ग पर एक ट्रेलर ने पिकअप-ऑटो को टक्कर मरते हुए 8 लोगों को कुचल दिया,इस हादसें में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वही एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

- Advertisement -Ads

कैसे हुआ हादसा
दरअसल, हाइवे पर एक ऑटो का टायर फटने से ऑटो पलट गया था, जिसे उठाने के लिए पास से गुजर रही एक कैम्पर गाड़ी रुकी और कुछ लोग मदद के लिए नीचे उतरे। इसी दौरान तेज स्पीड से आ रहे एक ट्रेलर ने मौके पर खड़े ऑटो और पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर से राजूराम पुत्र रामप्रसाद जाट ( चुरू) सुनील पुत्र लिछूराम गोदारा (चुरू) सुनील पुत्र भंवरलाल बिश्नोई (रासीसर) और राजेश पुत्र पूर्णमल जांगिड़(झीनी-झुंझुनूं) की मौत हो गई।

 

घायलों को कराया भर्ती

दूसरी ओर इस हादसें में घायल हुए इंदरसिंह (सालावास-जोधपुर), परमेश्वर (बादड़िया-चुरू) ताराचन्द(चुरू) और पूजा पत्नी राजेश जांगिड़ को गंभीर हालत में पीबीएम ट्रोमा सेंटर रेफेर किया गया। हादसें के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे के बाद हाइवे ओर जाम की स्थिति बन गई, क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू किया गया।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर