
आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र के कोडमदेसर फांटे के पास टायर में हवा भर रहे युवक की मौत हो जाने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, मुकेश (26)पुत्र मदनलाल 8 जनवरी को दोपहर में हवा भर रहा था। इस दौरान तेज धमाके के साथ गाड़ी का कड़ा निकल आया और सीधा मुकेश के सिर जा लगा।
इस हादसें में मुकेश के सिर पर गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसें की जानकारी मिलने के बाद नाल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वही इस मामलें में मुकेश के छोटे भाई महेंद्र ने नाल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।


