Bikaner Accident : एसडीएम ऑफिस के पास दर्दनाक हादसा, पिकअप और बाइक की भिड़ंत में नोखा के युवक की मौत - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, February 16, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner Accident : एसडीएम ऑफिस के पास दर्दनाक हादसा, पिकअप और बाइक...

Bikaner Accident : एसडीएम ऑफिस के पास दर्दनाक हादसा, पिकअप और बाइक की भिड़ंत में नोखा के युवक की मौत

- Advertisement -Ads

लूणकरनसर (बीकानेर) आपणी हथाई न्यूज, कस्बे के सबसे व्यस्त इलाके में मंगलवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला। एसडीएम ऑफिस के पास सर्विस रोड पर एक तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

- Advertisement -Ads

देर रात 11 बजे हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, हादसा मंगलवार रात करीब 11 बजे हुआ। एसडीएम ऑफिस के पास वाली यह सर्विस रोड कस्बे की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है, जहां अक्सर वाहन तेज गति में दौड़ते हैं। घटना की सूचना मिलते ही लूणकरनसर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

नोखा का रहने वाला था मृतक पुलिस कांस्टेबल रामकुमार ने बताया कि मृतक की पहचान चुन्नीलाल पुत्र तेजाराम के रूप में हुई है, जो नोखा तहसील के माड़िया गांव का रहने वाला था। वह किसी काम से नोखा से लूणकरनसर आया हुआ था। टक्कर इतनी भीषण थी कि चुन्नीलाल को संभलने का मौका नहीं मिला और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लूणकरनसर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस पुलिस ने घटना में शामिल पिकअप गाड़ी को सीज कर लिया है, लेकिन चालक के बारे में अभी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। हालांकि, रात होने के कारण अभी तक कोई फुटेज हाथ नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि सुबह दुकानें खुलने के बाद आसपास के कैमरों की गहनता से जांच की जाएगी।

शुक्रवार को होगा पोस्टमार्टम मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद शव उन्हें सुपुर्द कर दिया जाएगा।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर