Homeखटाखट स्टोरीBikaner : बीकानेर PBM अस्पताल में जांच करवाने आ रहे बुजुर्ग...

Bikaner : बीकानेर PBM अस्पताल में जांच करवाने आ रहे बुजुर्ग की ट्रेन में हुई मौत

आपणी हथाई न्यूज, रतनगढ़ से बीकानेर आ रही ट्रेन में एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक के चलते मौत की जानकारी सामने आई है । अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार नूवां रतनगढ़ डूंगरराम (60) अपने पुत्र के साथ बीकानेर के पीबीएम अस्पताल जांच करवाने आ रहे थे ,इस बीच गांव बिग्गा बॉस रामसरा के निकल अचानक बुजुर्ग डूंगरराम की तबियत बिगड़ गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद सेवादार एम्बुलेंस लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचे और बुजुर्ग को उपजिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच करने के बाद बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।



ताजा खबर