Homeक्राइमBikaner: बैंक घोटाले का खुलासा: करोड़ों की एफडी और खातों में हेराफेरी,...

Bikaner: बैंक घोटाले का खुलासा: करोड़ों की एफडी और खातों में हेराफेरी, पूर्व मैनेजर समेत तीन पर केस

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में बैंकिंग व्यवस्था को लेकर बड़ा मामला सामने आया है, जहां करोड़ों रुपये के गबन और खातों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए पुलिस ने पूर्व शाखा प्रबंधक सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर की गई है। मामले ने बैंक ग्राहकों के बीच भी चिंता बढ़ा दी है।

पुलिस जानकारी के अनुसार, बैंक की ब्रांच नोखा के वर्तमान शाखा प्रबंधक रवि मीणा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पूर्व शाखा प्रबंधक ताराचंद बोथरा, बैंकिंग सहायक गोपाल संचेती और मेहबूब बोथरा ने मिलकर बैंक की ऑनलाइन बैंकिंग प्रणाली का गलत इस्तेमाल किया। आरोप है कि तीनों ने ग्राहकों की एफडी और अन्य खातों में गड़बड़ी कर करोड़ों रुपये का वित्तीय नुकसान पहुंचाया।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि मेहबूब बोथरा को संविदा पर नियुक्त कर बैंक के कई ऑनलाइन कार्यों की जिम्मेदारी दी गई थी। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2009 से 2021 के बीच यह पूरा खेल चलता रहा। बैंक प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई है।

 



ताजा खबर