Bikaner Breaking : पुलिस अधिकारी पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, गैंगस्टर के नाम से मिली परिवार को जान से मारने की धमकी - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Friday, January 16, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner Breaking : पुलिस अधिकारी पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, गैंगस्टर...

Bikaner Breaking : पुलिस अधिकारी पर महिला ने लगाए गंभीर आरोप, गैंगस्टर के नाम से मिली परिवार को जान से मारने की धमकी

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करते हुए एक विधवा महिला ने अजमेर में तैनात सीओ ट्रैफिक (CO Traffic) संजय बोथरा और स्थानीय पुलिस पर प्रताड़ना के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि संजय बोथरा अपने रसूख का इस्तेमाल कर पुराने मुदकमे को वापस लेने के लिए गैंगस्टर रोहित गोदारा के जरिए उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां दिलवा रहे हैं।

- Advertisement -Ads

क्या है पूरा मामला ?

गंगाशहर रोड निवासी प्रार्थिया अल्ताफ बानो (पत्नी स्व. यूनुस खान) ने उच्च अधिकारियों को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि संजय बोथरा जब पूर्व में बीकानेर के कोटगेट थाने में थानाधिकारी थे, तब उन्होंने प्रार्थिया के पुत्र जावेद खान और उसके मित्र गोवर्धन चौधरी के साथ पुलिस कस्टडी में मारपीट की थी। जब प्रार्थिया इसका विरोध करने थाने पहुंची, तो बोथरा ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की और उनकी लज्जा भंग की।

इस मामले में जांच के बाद उच्च पुलिस अधिकारियों ने बोथरा को दोषी माना था और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बीकानेर ने 27.09.2018 को संजय बोथरा के विरुद्ध प्रसंज्ञान लिया था। वर्तमान में यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है और आरोपी पुलिस अधिकारी जमानत पर है।

गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से धमकी पीड़िता का आरोप है कि सजा के डर से संजय बोथरा अब गवाहों को डरा-धमका रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, प्रार्थिया के पुत्र इमरान के व्हाट्सएप नंबर पर 20, 21 और 29 दिसंबर 2025 को विदेशी नंबर (+351…) से कॉल और मैसेज आए। इसमें गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से धमकी दी गई कि अगर मुकदमा वापस नहीं लिया गया, तो पूरे परिवार को जान से मार दिया जाएगा।

पुलिसिया उत्पीड़न और पति की मौत का दावा प्रार्थिया ने अपने पत्र में यह भी दर्दनाक खुलासा किया है कि संजय बोथरा द्वारा किए गए आपराधिक कृत्यों और लगातार मिल रही धमकियों के कारण उनके पति गहरे सदमे में थे, जिस वजह से उनका इंतकाल हो गया।

आरोप है कि बोथरा अब स्थानीय कोटगेट पुलिस का दुरुपयोग कर रहे हैं। पुलिसकर्मी आए दिन प्रार्थिया के घर में घुसकर बदतमीजी करते हैं, घर का सामान बिखेर देते हैं और सीसीटीवी कैमरे व डीवीआर (DVR) जबरदस्ती उखाड़ कर ले जाते हैं। परिवार को झूठे एनडीपीएस (NDPS) केस में फंसाने की धमकियां भी दी जा रही हैं।

न्याय और सुरक्षा की गुहार पीड़िता अल्ताफ बानो ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि सीओ संजय बोथरा को तत्काल निलंबित किया जाए और उनके, उनके भाई अरुण बोथरा व गैंगस्टर रोहित गोदारा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही, परिवार और गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर