
Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर पुलिस की नशे और तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे सघन अभियान के बीच गंगाशहर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 किलों गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने सूचना के आधार पर तलाशी अभियान किया गया जिसमें एक व्यक्ति के पास प्लास्टिक के कट्टे में तकरीबन 15 किलो अवैध गांजा मादक पदार्थ बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आरोपी से सप्लाई चेन के बारे में पूछताछ भी की जा रही है। बरहाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जानकारी में ये भी सामने आया है कि यह मादक पदार्थ बाहर ल अन्य राज्यों से लाकर बीकानेर में बेचा का रहा है। बरहाल पुलिस इस नशा तस्करी में संलिप्त अन्य तस्करों और इसके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।


