
आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के बीछवाल थाना इलाके के लालगढ़ कैंपस में एक सनसनीखेज चोरी का मामला उजागर हुआ है। यहाँ एक घर में काम करने वाली महिला पर आरोप है कि उसने साल भर के भीतर धीरे-धीरे लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया,ऐसे आरोप सामने आए हैं।
परिवादिया ने बताया कि उमा नामक महिला, जिसे घर के कामकाज के लिए रखा गया था। पीड़िता मीरा श्रीवास्तव के अनुसार, चोरी की यह वारदात दिवाली 2024 से दिवाली 2025 के बीच अंजाम दी गई। सहायिका ने एक साथ बड़ी चोरी करने के बजाय धीरे-धीरे जेवर गायब किए ताकि किसी को शक न हो। जब घर से एक-एक कर गहने कम होने लगे, तो परिवार को संदेह हुआ। आंतरिक जांच और परिस्थितियों के मिलान के बाद शक की सुई उमा पर टिकी।
बरहाल मीरा श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि चोरी किए गए जेवर कहाँ बेचे या छिपाए गए हैं।


