- Advertisement -

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के नापासर में पुलिस ने शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क को शिकस्त दी है। भारत माला एक्सप्रेस-वे पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक से 980 शराब के कार्टन जब्त किए गए, जिन्हें बेहद शातिर तरीके से लकड़ी के बुरादे के नीचे छिपाया गया था। इस मामले में पुलिस ने श्रीगंगानगर निवासी 32 वर्षीय अब्दुल गफ्फार को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर तस्करी के मुख्य सरगनाओं का पता लगाने में जुटी है।
- Advertisement -


