

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले के जामसर थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को करीब 2 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की यह कार्रवाई खारा क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान की गई।
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर एक युवक की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से अवैध गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तम निवासी कूच बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी वर्तमान में खारा स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है।
मामले में जामसर थानाधिकारी रवि कुमार ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी।
टैग्स: जामसर, बीकानेर, गांजा बरामद, NDPS Act, Rajasthan Police, Drug Smuggling, खारा, पुलिस कार्रवाई, Bikaner News, Crime News, Rajasthan Crime, Illegal Drugs


