Homeक्राइमBikaner Crime : खुद को तांत्रिक, ज्योतिष और धार्मिक सलाहकार बता कर...

Bikaner Crime : खुद को तांत्रिक, ज्योतिष और धार्मिक सलाहकार बता कर युवतियों से ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में सोशल मीडिया के जरिए खुद को ज्योतिष गुरु और धार्मिक सलाहकार बताकर युवतियों को जाल में फंसाने वाले गिरोह के खिलाफ साइबर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने एक और आरोपी विकास भार्गव को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर युवतियों से संपर्क करने और उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। अदालत ने आरोपी को पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

फर्जी अकाउंट्स के नाम पर ‘ठगी’ का खेल

जांच में सामने आया कि गिरोह ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग नामों से कई फर्जी प्रोफाइल बना रखी थीं। इन अकाउंट्स के जरिए आरोपी खुद को ज्योतिषाचार्य, तांत्रिक और आध्यात्मिक गुरु बताकर लोगों का भरोसा जीतते थे। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने महिलाओं को प्रेम, वशीकरण और भविष्य सुधारने के नाम पर अपने जाल में फंसाया और बाद में निजी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया।

 

खाते में 60 लाख का लेनदेन

साइबर क्राइम टीम को जांच के दौरान आरोपियों के बैंक खातों में पिछले दो वर्षों में करीब 60 लाख रुपये के लेनदेन की जानकारी मिली है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। मामले में पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।

 



ताजा खबर