
Bikaner Crime आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के कोटगेट और सदर थाना पुलिस इलाके में चाकूबाजी की दो वारदातें सामने आई है ।अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार सुभाष मार्ग निवासी समीर खान पुत्र राजू खान ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें बताया है कि विक्की पठान ,निक्कू और भूरा ने एकराय होकर रास्ते में आए और उससे अचानक मारपीट शुरू कर दी । जान बचाकर जब वह गली से भागने लगा तो तीनों ने उसे घेरकर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसे चोटें भी आई है । बरहाल इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

दूसरी और डीडू सिपहिया मोहल्ला निवासी नूरजहां बानो पत्नी फिरोज खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि नवीन खान उर्फ दिल्लू और उसका भाई सोहेल खान उर्फ लकी पुत्र सलीम निवासी भुट्टों का बास ने चाकू दिखाकर उसका पर्स छीन लिया और गले में पहना सोने का मंगलसूत्र तोड़कर भाग गए। महिला के बटुए में 3700 रुपये थे । इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल राकेश को सौंपी गई है।


