
आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के लूणकरणसर कस्बे से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक दुकानदार एक युवक को थप्पड़ मारता हुआ नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार, लूणकरणसर थाना इलाके के मार्केट में स्थित बाबा शूज नाम के शोरूम पर कुछ दिनों पहले परिवादी सुनील बिश्नोई पुत्र भूप राम बिश्नोई ने ₹4200 के ब्रांडेड जूते खरीदे थे।
परिवादी सुनील का आरोप है कि यह जूते 20 दिन भी नहीं चले और खराब हो गए तो उसे एहसास हुआ की नकली जूते हैं। गुरुवार को वह दुकानदार के पास अपने कुछ साथियों के साथ पहुंचा और दुकान मालिक के आगे नाराजगी जताई और कहा कि यह लोग फर्जी माल बेचते हैं और एक वीडियो बनाया।
इस दौरान शोरूम मालिक गंगाजल बिश्नोई तैश में आकर सुनील को थप्पड़ जड़ दिया। इससे पहले वीडियो में इन दोनों के बीच धक्का मुक्की भी होती नजर आई । परिवादी सुनील ने दुकानदार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। बरहाल पुलिस मामलें की जांच कर रही है।


