
Bikaner आपणी हथाई न्यूज, सोशल मीडिया पर किसी पोस्ट को लेकर दो सरकारी कर्मचारियों के बीच उत्पन्न हुए विवाद में मारपीट तक कि नौबत आने के बाद शिक्षा विभाग ने नोटिस और निलंबन जैसी कार्रवाई की थी। अब यह मामला थाने तक जा पहुंचा है और एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के खिलाफ बीछवाल थाने में मामला भी दर्ज करवाया है।
बीछवाल थानाधिकारी दिगपाल सिंह के अनुसार शिक्षा विभाग में कार्यरत अति प्रशासनिक अधिकारी ( समाज शिक्षा विभाग) नवरत्न जोशी ने सिद्धार्थ रिणवा व अन्य के खिलाफ मारपीट व राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप लगाए है।
परिवादी का आरोप है कि सिद्धार्थ रिणवा और अन्य ने उसके साथ मारपीट की और राजकार्य में बाधा उत्पन्न की । पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


