
आपणी हथाई न्यूज, मंगलवार की रात बीकानेर के छतरगढ़ कस्बे से 3 किलोमीटर दूर एक बायोमास प्लांट में अचानक भीषण आज भभक उठी।इस दौरान प्लांट में रखी करीब 1000 तन पराली जलकर राख हो गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक नजर आ रही थी इस आग के चलते क्षेत्र में अफरा तफरी माहौल बन गया।

आग लगने की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम और एसएचओ मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। बीकानेर और अनूपगढ़ से फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और देर रात तक आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी रही। बरहाल इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है आमतौर पर यहां पर मजदूर और उनके परिवार मौजूद रहता है। आपको बता दे कि पिछले साल भी इसी बायोमास प्लांट में आग लगी थी जिससे बड़ा नुकसान हुआ था।


