
Bikaner आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर आरटीओ विभाग में बीते 15 दिनों से फिटनेस सम्बंधित सारी कार्य प्रणाली पूरी तरीके से ठप्प पड़ी है। इसी को लेकर शुक्रवार को अधिवक्ता यूनियन व यातायात मजदूर यूनियन ने आज कलेक्टर को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमें आरटीओ विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए जल्द फिटनेस व्यवस्था सुचारू करने के सम्बंध में लिखा गया है। इस को लेकर आज एक दिन का कार्य बहिष्कार भी किया गया। इस आंदोलन की अगुवाई नवीन व्यास ‘नेरसा’ ने की। इस दौरान गोपी किशन, समीर खान,एडवोकेट हिम्मत सिंह,एडवोकेट गोपाल सिंह,गोपी शर्मा,उमेश स्वामी,डूंगर सिंह और एजेंट अधिवक्ता भी मौजूद रहें।


