Bikaner : 'गोल्डन दादी' ने फिर किया 94 वर्ष की आयु में कमाल, चार गोल्ड मेडल किये अपने नाम - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeखटाखट स्टोरीBikaner : 'गोल्डन दादी' ने फिर किया 94 वर्ष की आयु में...

Bikaner : ‘गोल्डन दादी’ ने फिर किया 94 वर्ष की आयु में कमाल, चार गोल्ड मेडल किये अपने नाम

- Advertisement -Ads

Bikaner आपणी हथाई न्यूज, जिस उम्र में लोग सहारे से भी ठीक से चल नही पाते उस उम्र में बीकानेर की पाना देवी अपने करतब दिखाए जा रही है। एक बार फिर गोल्डन दादी के नाम से मशहूर चौधरी कॉलोनी निवासी पाना देवी (94) ने एशियन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 जो 5 से 9 नवंबर चेन्नई में आयोजित हुई थी। पाना देवी ने अपनी कैटेगरी में सर्वाधिक 4 गोल्ड मेडल जीत कर देश के नाम से एक नया कीर्तिमान विश्व रिकॉर्ड बनाया है। पाना देवी ने अलग-अलग स्पर्धाओं 100 मीटर दौड़,डिस्कस थ्रो, शॉटपुट और भाला फेंक में गोल्ड मेडल लगाया है और शीर्ष रही हैं।

- Advertisement -Ads

आपकों बता दे कि 94 वर्षीय पाना देवी ने मार्च महीने में आयोजित हुई प्रतियोगिता में तीन गोल्ड मेडल जीते थे। एक बार फिर गोल्डन दादी की उपलब्धियों ने उन्हें सुर्खियों में ला दिया। 12 नवंबर को बीकानेर आने पर पाना देवी का भव्य स्वागत समारोह रखा गया।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर