Bikaner Holi 2026 : पीठ पर वार के बाद भी चेहरों पर नजर आई मुस्कान, हर्ष-व्यास जाति का डोलची खेल का हुआ समापन - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Saturday, March 14, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner Holi 2026 : पीठ पर वार के बाद भी चेहरों पर...

Bikaner Holi 2026 : पीठ पर वार के बाद भी चेहरों पर नजर आई मुस्कान, हर्ष-व्यास जाति का डोलची खेल का हुआ समापन

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, ये मारा…वो लगा…छपाक…सटाक…की करतल गूंज। एक दूसरे की पीठ पर पानी से भरी डोलची से वार करते लोग। यह नजारा आज दोपहर को हर्षों के चौक में साकार हो रहा था। जहां पर रियासकाल से चली आ रही परम्परा का आज भी पुष्करणा समाज की हर्ष और व्यास जाति के लोगों ने निर्वाह किया। इसके लिए हर्षों की ढलान पर दोनों तरफ पानी भरने के लिए बड़े-बड़े पात्र रखे गए।

- Advertisement -Ads

 

फिर चमड़े से बनी विशेष तरह की डोलची से हर्ष और व्यास जाति के लोगों ने एक दूसरे की पीठ पर पानी से वार किया। कहने को तो थी यह लड़ाई, लेकिन असल में तो इसमें डोलची में भरे पानी को प्रेम और सौहार्द के रूप् में एक-दूसरे पर बरासाया गया। पहली बार खेल का हिस्सा बनने वाले तो पानी की मार खाकर अचंभित रह गए।
हर्षों की ढलान पर एक तरफ एक जाति के लोग, तो दूसरी तरफ दूसरी जाति के लोग खड़े हुए। पानी के बड़े-बड़े कड़ाव भरकर रखे गए। जैसे ही पानी खाली होने लगता फिर से पानी के टैंकर आ जाते। पानी का यह अनुठा खेल दोपहर करीब दो बजे शुरू हुआ, जो लगभग डेढ़ से दो घंटे तक लगातार चला। बाद में गुलाल उछालकर खेल समाप्ति की घोषणा की गई।
खेल देखने उमड़ सैलाब
हर्ष-व्यास जाति का खेल देखने के लिए बड़ी संख्या में अन्य जातियों के गणमान्य लोग भी शामिल हुए। वहीं मोहल्ले की छतों पर महिलाओं और बच्चों का जमावड़ा रहा। बालिकाओं और बच्चों ने जहां पानी से भरी थैलियां बरसाई, तो महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने घरों की छतों से ही बाल्टियां भर-भर कर पानी उड़ेला। होली की मस्ती को पानी के खेल ने दुगना कर दिया।

 

अनुठी है परम्परा…
आपसी लड़ाई-झगड़े तो होते रहते है, उनमें समझौते भी होते हैं। लेकिन बीकानेरी की होली में हर्ष-व्यास जाति के लोगों में रियासतकाल में एक बार विवाद हो गया था, उस दौर में राजीनामा भी हो गया। उसी प्रेम और भाईचारे को प्रतीकात्मक रूप से आज भी याद किया जाता है और उसका परिणाम यह डोलची मार खेल है ताकि युवा पीढ़ी इस परम्परा को समझ सके।

 

 

पानी डोलची की खेल में हर्ष जाति की ओर से राधा कृष्ण हर्ष ,मनमोहन हर्ष ,मुन्ना महाराज,एडवोकेट प्रेम नारायण हर्ष अनंत कुमार कुशाल चंद शिवलाल हर्ष एडवोकेट हीरालाल हर्ष रामकुमार, विजय शंकर, विजय कुमार हर्ष एडवोकेट गोपाल हर्ष,श्री गोपाल हर्ष डॉ प्रकाश हर्ष, अशोक कुमार हर्ष, करणीहर्ष हर्ष अनंत कुमार हर्ष महेश कुमार ,अबीर चंद हर्ष ,श्री नारायण हर्ष ,रमेश कुमार गिरिराज हर्ष सहित बड़ी संख्या में हर्ष जाति की युवा और बुजुर्ग शामिल हुए।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर