Bikaner : कोटगेट-सांखला फाटक अंडरब्रिज कार्य की गति बढ़ाने के दिए निर्देश, संभागीय आयुक्त मीणा ने की समीक्षा बैठक - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, February 16, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner : कोटगेट-सांखला फाटक अंडरब्रिज कार्य की गति बढ़ाने के दिए निर्देश,...

Bikaner : कोटगेट-सांखला फाटक अंडरब्रिज कार्य की गति बढ़ाने के दिए निर्देश, संभागीय आयुक्त मीणा ने की समीक्षा बैठक

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,  संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा ने कहा कि विभिन्न विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए शहर में यातायात की सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि आमजन को परेशानी का सामना ना करना पड़े। संभागीय आयु मीणा बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ भरे बाजारों से अतिक्रमण हटाने, सड़कों की स्थिति, कोटगेट-सांखला फाटक अंडरब्रिज की कार्य प्रगति, गणतंत्र दिवस से पहले शहर में साफ सफाई इत्यादि को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे।

- Advertisement -Ads

अतिरिक्त संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में बनाई कमेटी
श्री मीणा ने अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री जसवंत सिंह यादव की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया। जिसमें एडीएम सिटी, एडिशनल एसपी, निगम और बीडीए के उपायुक्त, पीडब्ल्यूडी, पीएचईडी, और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को शामिल करते हुए निर्देशित किया कि यह कमेटी शहर का दौरा कर भीड़ भरे बाजारों में अतिक्रमण चिन्हित करने, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था का सुगम बनाने, सड़कों की स्थिति, पार्किंग इत्यादि की सुगम व्यवस्था करने का कार्य करेगी।

प्रत्येक दो महीने में कमेटी का करेगी शहर का दौरा
संभागीय आयुक्त ने कहा कि यह समिति नियमित रूप से कार्य करेगी। प्रत्येक दो महीने में यह कमेटी शहर का दौरा करेगी और ट्रैफिक, पार्किंग, अतिक्रमण चिन्हिकरण , सड़कों की स्थिति इत्यादि का जायजा लेकर इसे सुगम बनाएगी। समय समय पर संभागीय आयुक्त, आईजी, जिला कलेक्टर और एसपी भी कमेटी के साथ दौरा करेंगे। श्री मीणा ने कहा कि कमेटी अतिक्रमण के मामलों में पहले अतिक्रमण को चिन्हित कर ले। फिर लोगों से समझाइश करे और जरूरत पड़ने पर अतिक्रमण हटवाए।

कोटगेट-सांखला फाटक अंडरब्रिज कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश
श्री मीणा ने कोटगेट-सांखला फाटक अंडरब्रिज कार्य की समीक्षा करते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को कार्य की गति बढ़ाने और लगातार फॉलो अप लेने के निर्देश दिए। साथ ही पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को सड़कों का कार्य फरवरी तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। एसई पीडब्ल्यूडी ने बताया कि शहर की कुल 134 सड़कों के कार्य में से 28 सड़कों का कार्य पूर्ण हो गया है।

*रतन बिहारी पार्क में बनेगी मल्टी स्टोरी पार्किंग*
नगर निगम कमिश्नर श्री मयंक मनीष ने बताया कि रतन बिहारी पार्क में मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जाएगी। इसका प्रस्ताव भिजवाया गया है।साथ ही उन्होंने बताया कि निगम की ओर से विभिन्न सड़कों से गाड़े इत्यादि को हटवाया जाता है। लेकिन वे अगले दिन फिर से सड़क पर आ जाते हैं लिहाजा इसकी सतत निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

दीपावली पर बीडीए द्वारा शहर में की गई लाइटिंग की हुई प्रशंसा
आईजी श्री हेमंत शर्मा ने दीपावली के समय बीडीए के द्वारा शहर में की गई लाइटिंग की प्रशंसा की। संभागीय आयुक्त ने कहा कि जयपुर की तर्ज पर बीकानेर में भी जनता शहर की लाइटिंग देखने बाहर निकली। आईजी ने जयपुर रोड़ पर और शहर के विभिन्न इलाकों में साइनेज बोर्ड लगाने की आवश्यकता जताई।

बैठक में आईजी श्री हेमंत शर्मा, जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि, एसपी श्री कावेन्द्र सागर, निगम कमिश्नर श्री मयंक मनीष, बीडीए कमिश्नर श्रीमती अपर्णा गुप्ता, एसडीएम बीकानेर आईएएस सुश्री महिमा कसाना, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री जसवंत सिंह यादव, एडीएम सिटी श्री रमेश देव, एडिशनल एसपी श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़, तहसीलदार बीकानेर श्री निशीकांत एसई पीडब्ल्यूडी श्री ओपी मंडार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री नरेश निर्वाण समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर