
Bikaner आपणी हथाई न्यूज, दुपहिया चालकों को हेलमेट वितरण ,नुक्कड़ नाटकों से जागरूकता जैसे कई दावों से भरे इस बीकानेर में इन दिनों बेरोक-टोक रेंटल कारों का अवैध व्यापार रफ्तार के साथ फल-फूल रहा है। हैरानी की बात तो ये है कि यह सब काम परिवहन विभाग की नाक के नीचे हो रहा है और विभाग की इस मामलें में चुप्पी कई सारे सवाल खड़े कर रही है।
दरअसल, ‘सेल्फ ड्राइव’ के नाम पर कुछ निजी दुकानें, फर्म्स अवैध तरीके से नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अपने निजी वाहनों को व्यावसायिक रेंटल पर दे रही है। जबकि रेंटल व्यवसाय के लिए Rent a Cab लाइसेंस होना अनिवार्य है। ऐसे में कोई अनैतिक गतिविधि या वारदात हो जाये तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा ये भी बड़ा सवाल है।
कई ठिकानों से हो रहा संचालित
बीकानेर के स्वर्ण जयंती (हल्दीराम प्याऊ),गंगाशहर जैसे कई स्थानों से संचालित हो रहे इस अवैध व्यापार में सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर बिना किसी वैध तरीके का इस्तेमाल किये लोगों को गाड़िया थमाई जा रही है और पैसे कमाए जा रहे है। इस कमाई की रेस में वैगनआर, थार, स्कोर्पियो,ब्रीजा जैसे अनेकों वाहनों को बिना परमिट के सड़कों पर दौड़ते देखा जा सकता है।
छानबीन में चौंकाने वाले तथ्य आए सामने
ऐसे अवैध व्यापार पर जब छानबीन की गई तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आई है। जिसमें बिना कर्मशियल टैक्स और परमिट फीस चुकाए ये गाड़िया सरकार और विभाग को लाखों का चूना लगा रही है। अभी वर्तमान में बीकानेर में RJ02 नम्बर की वेगनआर, RJ53 की थार,RJ18 ब्रीजा और 24BH की स्कोर्पियों जैसी कई गाड़ियां अवैध रूप से सड़क पर दौड़ रही है, मजे की बात ये है कि सोशल मीडिया पर यह व्यापार बिना किसी रोक टोक के प्रचारित हो रहा है लेकिन विभाग को इसकी कानों-कान खबर नही है।


