
आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें की पुलिस ने आज नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में नशे पर कार्रवाई कर डोडा पोस्त और गांजे के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नोखा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर ओमप्रकाश बिश्नोई पुत्र बालूराम बिश्नोई निवासी काकड़ा हाल उगमपुरा बास जसरासर से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 8 किलो 5430 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद हुआ है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही हैं। आरोपी पूर्व में भी नशे की तस्करी के मामलें दो बार गिरफ्तार हो चुका है।
वही दूसरी ओर लूणकरणसर के कालू थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पवन कुमार उर्फ पूनम पलदार पुत्र गौरीशंकर तावनिया निवासी गोदारा बास, कालू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 682 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


