
आपणी हथाई न्यूज, सर्दियों के मौसम में शहर में चोरों ने आमजन की नाक में दम कर रखा है ।शनिवार को सदर थाना इलाके के सूरसागर क्षेत्र में स्थित करणी माता मंदिर में चोरों ने मंदिर से नकली और चांदी का छत्र चोरी होने की खबर सामने आई है । जानकारी के अनुसार रावतों के मोहल्ला निवासी पुजारी कृष्ण मुरारी मिश्रा ने बताया कि शनिवार की रात करीब 9:30 बजे वह मंदिर बंद करके अपने घर गया था।
अगली सुबह वापस मंदिर खोलने के लिए आया तो मंदिर के मुख्य दरवाजे के ताले टूटे हुए मिले। इस दौरान मंदिर के अंदर से चांदी के दो छत्र और चांदी के दो सिक्के चोरी हो चुके थे। जिनकी अनुमानित कीमत 22 हजार रुपये है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बरहाल पुलिस ने मामला दर्ज करना शुरू कर दी है।


