Homeक्राइमबीकानेर में चोरी का खुलासा: सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वालों ने ही...

बीकानेर में चोरी का खुलासा: सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाने वालों ने ही फैक्ट्री में की सेंधमारी, दो आरोपी गिरफ्तार

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में बढ़ती चोरी की घटनाओं के बीच मुक्ताप्रसाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री में हुई चोरी के मामले का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार परिवादी राजेश सिंह ने मामला दर्ज करवाते हुए बताया कि करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में अविनाश कुमार ने फैक्ट्री के ऑफिस प्रवेश कर नकदी, चांदी के सिक्के और डीवीआर चोरी कर लिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और विशेष टीम का गठन किया गया।

एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ एवं सीओ सिटी अनुज ढाल के सुपरविजन में थानाधिकारी विजय सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कन्नौज हाल बीकानेर निवासी अविनाश कुमार पुत्र प्रेमचंद तथा गौरव कुमार पुत्र हरविलास के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकदी, चांदी के सिक्के और चोरी किया गया डीवीआर बरामद किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि चोरी के बाद आरोपी पुणे, महाराष्ट्र और कन्नौज क्षेत्र की तरफ भाग निकले थे। लगातार फरारी के चलते एसपी द्वारा आरोपी अविनाश कुमार पर 2500 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था। कार्रवाई करने वाली टीम में विजय सिंह, हनुमान सिंह, संजय और मुखराम शामिल रहे।

 



ताजा खबर