Bikaner : अस्पताल की खुदाई कर रहे मजदूरों के होश हुए फाख्ता, खुदाई में निकला बरसों पुराना यह... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Friday, January 16, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBikaner : अस्पताल की खुदाई कर रहे मजदूरों के होश हुए फाख्ता,...

Bikaner : अस्पताल की खुदाई कर रहे मजदूरों के होश हुए फाख्ता, खुदाई में निकला बरसों पुराना यह…

- Advertisement -Ads

Bikaner आपणी हथाई न्यूज,बीकानेर के महाजन कस्बे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान जमीन से 1100 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद हुए।

- Advertisement -Ads

दरअसल, शनिवार को अस्पताल परिसर में जमीन समतल करने के लिए ट्रैक्टर चलाया जा रहा था, तभी एक प्लास्टिक का कट्टा ट्रैक्टर में फंस गया। मजदूरों ने जब कट्टे को खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि उसमें जिंदा कारतूसों का जखीरा भरा हुआ था। सूचना मिलते ही महाजन थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कारतूसों को अपने कब्जे में लेकर इलाके को सुरक्षित किया।

 

थानाधिकारी भजनलाल के अनुसार, बरामद किए गए कारतूस एसएलआर (SLR) के बताए जा रहे हैं। लंबे समय से जमीन में दबे होने के कारण इन पर काफी जंग लग चुकी है और ये खराब हो चुके हैं। कारतूसों से भरा यह थैला यहाँ कब और किसने छिपाया, यह अभी भी एक रहस्य बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर