Bollywood : बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की जंग अब भाषावाद में बदली,अजय देवगन ने साउथ स्टार को लताड़ा - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, January 20, 2026
Homeखटाखट स्टोरीBollywood : बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की जंग अब भाषावाद में...

Bollywood : बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की जंग अब भाषावाद में बदली,अजय देवगन ने साउथ स्टार को लताड़ा

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की जंग अब भाषावाद में बदल गई है। एक्टर अजय देवगन ने कन्नड़ सुपर स्टार के सुदीप को करारा जवाब देते हुए कहा है कि अगर हिंदी राष्ट्रीय भाषा नही है तो साउथ की फिल्मों को हिंदी में डब करके रिलीज क्यों किया जा रहा है? अजय ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा और मातृभाषा थी और रहेगी। अजय ने सुदीप को प्रतिक्रिया इसलिए दी क्योंकि सुदीप ने हिंदी को राष्ट्रीय भाषा मानने से ही इंकार कर दिया था।

- Advertisement -Ads

बाद में दोनो स्टार्स के बीच कई ट्वीट एक्चेंज हुए। सुदीप ने अजय से निजी तौर पर मिलकर अपने बयान के स्पष्टीकरण देने की बात कही। अजय ने भी कहा कि मैंने भी सदा फ़िल्म इंडस्ट्री को एक ही माना है। सुदीप ने भी कहा कि वे अपनी बात को अजय तक सही ढंग से समझा नही पाए और कोई कम्युनिकेशन गेप रह गया था।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर