Homeखटाखट स्टोरीBollywood : महान गायक मोहम्मद रफी की बायोपिक बनाने की घोषणा,रफी के...

Bollywood : महान गायक मोहम्मद रफी की बायोपिक बनाने की घोषणा,रफी के ओरिजनल गीतों को करेंगे शामिल

basic ad

आपणी हथाई न्यूज,महान गायक-अभिनेता -फ़िल्मकार किशोर कुमार की बायोपिक की तो अब तक कई घोषणाओ के बाद भी फ़िल्म शुरू नहीं हो पाई है, लेकिन किशोर कुमार के समकालीन महान सिंगर मोहम्मद रफी के जीवन पर फ़िल्म बनाने की घोषणा निर्देशक उमेश शुक्ला ने कर दी है।

उमेश शुक्ला अक्षय कुमार के साथ ओह माय गॉड और अमिताभ बच्चन -ऋषि कपूर के साथ 102 नॉट आउट जैसी बेहतरीन फ़िल्में बना चुके है।उमेश शुक्ला ने कहा कि मैं सौ फीसदी रफी साहब की बायोपिक बना रहा हूं, फ़िल्म की कहानी लिख ली गईं है।

 

फ़िल्म की कास्टिंग अब शुरू की जाएगी, शुक्ला ने कहा वह अपनी मोहम्मद रफी की बायोपिक में मोहम्मद रफी के ओरिजनल गीतों को शामिल करेंगे।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर