Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड :ऑडियंस को अब नहीं भा रही सीक्वल फ़िल्में,सन ऑफ़ सरदार 2,धड़क...

बॉलीवुड :ऑडियंस को अब नहीं भा रही सीक्वल फ़िल्में,सन ऑफ़ सरदार 2,धड़क 2 के बाद वॉर 2 भी जनता को नहीं आई पसंद

आपणी हथाई न्यूज, पिछले कई वर्षो से बॉलीवुड के लिए हिट फिल्मों की गारंटी रहा सीक्वल फ़िल्म बनाने का फार्मूला अब ऑडियंस को नहीं भा रहा है। हाल ही में रिलीज हुई दो हिट फिल्मों के सीक्वल दर्शकों को नहीं लुभा पाए।

 

अजय देवगन की सन ऑफ़ सरदार 2 और करण जौहर की धड़क 2 बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल नहीं कर पाई और अब वॉर 2 भी वीकेंड की छुट्टियों में अच्छे कलेक्शन के बाद कल सोमवार को टिकट खिड़की पर एकदम धड़ाम से गिर गईं।

 

ऋतिक रोशन -जूनियर NTR की वॉर 2 का कलेक्शन कल सोमवार को 75 फीसदी तक गिर गए, अनेक थिएटर्स में वॉर 2 के शोज कैंसिल करने पड़े क्योंकि टिकट बिल्कुल ही नहीं बिके।

 

वीकेंड पर भारत में 125 करोड़ का धंधा करने वाली वॉर 2 कल सोमवार को 6 करोड़ का मामूली बिजनेस कर पाई,400 करोड़ के बजट की वॉर 2 के लिए अब लागत भी निकालना मुश्किल हो सकता है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर