Homeखटाखट स्टोरीBusiness :एप्पल आई फोन की नई सीरीज 9 सितंबर को होगी लॉन्च,टैरिफ़...

Business :एप्पल आई फोन की नई सीरीज 9 सितंबर को होगी लॉन्च,टैरिफ़ के कारण भारत में आइफोन अमेरिका से और महंगा बिक सकता है

आपणी हथाई Business news,अमेरिकी टेक कम्पनी एप्पल ने आधिकारिक बयान देकर कहा है कि आगामी 9 सितंबर 2025 को एक मेगा इवेंट में एप्पल 17 सीरीज के मोबाइल फोन पहली बार दुनिया के सामने लॉन्च किए जाएंगे।
एप्पल इस बार चार एप्पल आई फोन 17 के मॉडल को लॉन्च करेगा। चार मॉडल के नाम आई फोन 17 स्टैण्डर्ड,आई फोन 17 एयर,आई फोन 17 प्रो और आई फोन 17 प्रो मैक्स होंगे।

भारत में आई फोन 17 प्रो के साथ दूसरे मॉडल फोन 9 सितंबर को रात साढ़े दस लॉन्च किए जाएंगे। एप्पल के CEO टिम कुक के अनुसार लॉन्च इवेंट एप्पल पार्क में होगा और इवेंट का नाम “ऑ ड्रॉपिंग ” रखा गया है।अमेरिका में एप्पल प्रो 17 की क़ीमत 1049 अमेरिकी डॉलर होगी और एप्पल प्रो मैक्स की क़ीमत 1249 अमेरिकी डॉलर होगी।भारत में टैरीफ के कारण एप्पल 17 फोन कितने में मिलेंगे, इसकी पुष्टि एक दो दिनों में होने की उम्मीद है,अनुमानित भारत में आई फोन की क़ीमत 90 हजार से डेढ़ लाख के बीच अलग-अलग मॉडल की हो सकती है।

मनोज रतन व्यास

 



ताजा खबर