Election News : अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार चुनावी मैदान में 5 प्रत्याशी इस बार : पढें पूरी खबर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
Homeखटाखट स्टोरीElection News : अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार चुनावी मैदान में 5 प्रत्याशी...

Election News : अधिवक्ताओं ने भरी हुंकार चुनावी मैदान में 5 प्रत्याशी इस बार : पढें पूरी खबर

- Advertisement -Ads

Election News आपणी हथाई न्यूज, बार एसोसिएशन, बीकानेर के अध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदार सामने आए हैं जिसमें एक महिला उम्मीदवार भी है। अब 10 दिसंबर को नाम वापसी की अंतिम तारीख है इसके बाद ही तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।चुनाव अधिकारी अधिवक्ता चंद्रप्रकाश कुकरेती ने बताया की आज 4 अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र चुनाव कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जिनकी जांच करने उपरांत सही पाये गये। नामांकन दाखिल करने वाले अधिवक्ता तेजकरण सिंह राठौड़, अधिवक्ता अजय कुमार पुरोहित, अधिवक्ता सुखाराम दावा, अधिवक्ता सकिना बानो ने नामांकन पेश किया। जबकि अधिवक्ता हनुमान प्रसाद शर्मा ने 8 दिसम्बर को नामांकन पत्र प्रस्तुत कर दिया था। कुल पांच अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। अब नामांकन पत्र वापिस लेने की कल अंतिम तिथि है। कल 12.00 बजे से 2.00 बजे तक कोई भी अपना नाम वापिस ले सकता है। आज कचहरी परिसर में नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथी होने से दिनभर गहमागहमी रही।

- Advertisement -Ads

Bikaner Bar Association Election News

 

 

नामांकन पत्र दाखिल करने वाले अधिवक्ताओं ने भारी तादाद में साथी अधिवक्ताओं व समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले प्रत्याशियों में अधिवक्ताओं द्वारा समर्थन में नारेबाजी करने से चुनाव को लेकर हलचल बढ़ गयी। नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अवधि समाप्त होने के बाद नामांकन दाखिल करने वाले अधिवक्ताओं के चुनाव कार्यालयों में चर्चाएं शुरू हो गई।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर