आपणी हथाई NEWS: आज सुबह दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किया गए, जिसमें गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद का क्षेत्र भी शामिल हैं।रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.1 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप सुबह 5:36 बजे आया। दिल्ली में रात में तेज बारिश के बाद आज अल सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए।


