Homeखटाखट स्टोरीराजस्थान :RAS भर्ती में पद बढ़ाने के बाद राजस्थान सरकार ने एक...

राजस्थान :RAS भर्ती में पद बढ़ाने के बाद राजस्थान सरकार ने एक और भर्ती में 499 पद बढ़ाए, अब भर्ती होगी 6433 पदो के लिए

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान सरकार ने RAS 2024 की भर्ती में बढ़ोतरी के बाद एक और भर्ती में 499 पदो की बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी पशु परिचर भर्ती में की गई है।
पहले इस भर्ती का नोटिफिकेशन 5934 पदो के लिए निकाला गया था और अब इसी भर्ती में 499 पद और बढ़कर अब कुल भर्ती के पद बढ़कर 6433 हो गए है।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने पद बढ़ाने की पुष्टि की है और कहा है जल्द कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा पशु परिचर का नया संशोधित नोटिफिकेशन जारी करेगा।गत दिनों बेरोजगार युवाओं के अनेक प्रतिनिधिमंडल पशुपालन मंत्री से पद बढ़ाने की मांग को लेकर मिले थे और मंत्री ने पद बढ़ाने का आश्वासन दिया था।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर