

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान सरकार आगामी दिनों में SI की बम्पर भर्ती निकाल सकती है। नई SI भर्ती के बारे में पहले 383 पदों की बात सामने आई थी,फिर महिला आरक्षण विसंगति होने के कारण पदों की संख्या 150 बढ़ाकर 534 तक करने की बात हुई।अब ताज़ा खबर यह आ रही है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने SI से CI के 400 रिक्त पदो को भी नई SI भर्ती में जोड़ने का निर्णय लिया है।
अब नई SI भर्ती 1015 पदों पर आ सकती है जिसमें सामान्य वर्ग के लिए 373,SC के लिए 157,ST के लिए 133,OBC के लिए 207, MBC के लिए 48 और EWS के लिए 97 पद हो सकते है।
राजस्थान में SI भर्ती 2021 पेपर लीक आरोपों के कारण कोर्ट और राजस्थान सरकार के बीच पिछले कई महीनों से चर्चा का विषय बनी हुई है, इस बीच नई SI भर्ती आने से युवाओं को काफ़ी राहत मिल सकती है।
मनोज रतन व्यास


