Rajasthan : भजनलाल सरकार ने कर्मचारियों के लिए खोला सरकारी 'खजाना', बोनस, डीए के बाद मिलेगा ये फायदा - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : भजनलाल सरकार ने कर्मचारियों के लिए खोला सरकारी 'खजाना', बोनस,...

Rajasthan : भजनलाल सरकार ने कर्मचारियों के लिए खोला सरकारी ‘खजाना’, बोनस, डीए के बाद मिलेगा ये फायदा

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,इस दीपावली पर राज्य कर्मचारियों पर प्रदेश की भजनलाल सरकार मेहरबान हैं एक बार फिर भजनलाल सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को एक और बड़ा तोहफा दिया है। राजस्थान सरकार ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीएम में 3 प्रतिशत बढ़ाने के बाद अब एचआरए में बढ़ोतरी की है।

- Advertisement -Ads

वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक अब सरकारी कर्मचारियों को दिसम्बर से महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ ही मकान किराया भत्ता भी अधिक मिलेगा। सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के आधार पर मकान किराया भत्ता बड़े शहरों के लिए 18 से बढ़ाकर 20 एवं अन्य शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 9 से बढ़ाकर 10 प्रतिशत किया जाएगा। इसका लाभ दिसम्बर में मिलने वाले वेतन के साथ दिया जाएगा।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर