Rajasthan : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शीन काफ,बतूल बेगम और बैजनाथ महाराज को दी पद्मश्री के लिए बधाई - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, January 19, 2026
Homeखटाखट स्टोरीRajasthan : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शीन काफ,बतूल बेगम और बैजनाथ महाराज...

Rajasthan : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शीन काफ,बतूल बेगम और बैजनाथ महाराज को दी पद्मश्री के लिए बधाई

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को राज्य से पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुने गए लोगों को बधाई दी।उन्होंने कहा, ‘‘यह राज्य के लिए गौरव का क्षण है कि राजस्थान के शीन काफ निजाम (शिव किशन बिस्सा), बतूल बेगम और बैजनाथ महाराज को पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया।’’

- Advertisement -Ads

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘राजस्थान की विख्यात लोक गायिका बतूल बेगम जी, आध्यात्मिक गुरु बैजनाथ महाराज जी तथा साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए शीन काफ निजाम जी (श्री शिव किशन बिस्सा) को भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित पद्मश्री पुरस्कार 2025 की सूची में सम्मिलित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।’’

 

उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी की यह उपलब्धि राजस्थान के लिए गौरव का क्षण है।’’शर्मा ने कहा कि समर्पण और सेवा की भावना से अर्जित उनकी असाधारण उपलब्धियां नयी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आता है।’’केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शीन काफ निजाम (साहित्य और शिक्षा), बतूल बेगम (कला) और बैजनाथ महाराज (अध्यात्म) को पद्मश्री पुरस्कार देने की घोषणा की है।

बतूल बेगम जयपुर की एक प्रसिद्ध मांड और भजन लोक गायिका हैं, जो राजस्थानी लोकगीतों में माहिर हैं।मुस्लिम समुदाय से होने के बावजूद उन्होंने भगवान गणपति और राम के भजन भी गाए हैं। भजनों की बेगम के नाम से लोकप्रिय 68 वर्षीय बेगम हाशिए पर पड़े मीरासी समुदाय से आती हैं और बालिका शिक्षा की प्रबल समर्थक हैं।

 

शीन काफ निजाम जोधपुर की एक उर्दू कवि और साहित्यिक विद्वान हैं और उन्होंने कई कविता संग्रह प्रकाशित किए हैं। बैजनाथ महाराज सीकर से हैं और वह लक्ष्मणगढ़ में श्रद्धानंद आश्रम के मुख्य पुजारी हैं।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर