आपणी हथाई न्यूज,राजस्थान में 10 मार्च 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिला है।राजधानी जयपुर में आज पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। ताजा अपडेट के अनुसार जयपुर में आज पेट्रोल की कीमत ₹104.62 प्रति लीटर हो गई है, जबकि सोमवार को यह ₹105.21 प्रति लीटर थी। इसी तरह डीजल के दाम भी घटे हैं. जयपुर में आज डीजल ₹90.12 प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि एक दिन पहले इसकी कीमत ₹90.65 प्रति लीटर थी।
पिछले 10 दिनों में जयपुर में पेट्रोल की कीमतें: पिछले 10 दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो जयपुर में पेट्रोल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा गया है।इस दौरान पेट्रोल का भाव ₹104.38 से लेकर ₹105.40 प्रति लीटर के बीच रहा है. इसी तरह डीजल की कीमतें भी ₹89.90 से ₹90.82 प्रति लीटर के बीच बनी हुई हैं।
अन्य शहरों में पेट्रोल की कीमतें:
प्रदेश के अन्य शहरों की बात करें तो कई जिलों में पेट्रोल की कीमतों में मामूली बदलाव दर्ज हुआ है।अजमेर में पेट्रोल ₹104.36 प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जहां ₹0.25 की कमी दर्ज हुई. अलवर में पेट्रोल ₹104.83 प्रति लीटर है और यहां ₹0.54 की गिरावट आई है। वहीं बीकानेर और बाड़मेर जैसे पश्चिमी जिलों में पेट्रोल ₹106.21 प्रति लीटर के आसपास बना हुआ है। बांसवाड़ा में भी पेट्रोल ₹106.20 प्रति लीटर दर्ज किया गया है।
कुछ शहरों में पेट्रोल की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी:
कुछ शहरों में पेट्रोल की कीमतों में हल्की बढ़ोतरी भी देखी गई है। ब्यावर में पेट्रोल ₹104.94 प्रति लीटर हो गया है, जहां ₹0.39 की बढ़त दर्ज की गई है।इसी तरह बूंदी में ₹104.74 प्रति लीटर के साथ ₹0.22 की बढ़ोतरी हुई है। चित्तौड़गढ़ में पेट्रोल ₹105.07 प्रति लीटर पहुंच गया है और यहां ₹0.10 की वृद्धि दर्ज की गई है। दौसा में भी पेट्रोल ₹106.02 प्रति लीटर के साथ ₹0.37 महंगा हुआ है।

