Homeखटाखट स्टोरीRajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के बीकानेर सहित इन...

Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के बीकानेर सहित इन जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

आपणी हथाई न्यूज, ​आगामी विक्षोभ और बारिश का अनुमान राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 और 4 अप्रैल को प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होगा। हालांकि, इसका शुरुआती प्रभाव आज यानी 2 अप्रैल की दोपहर से ही जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और फलोदी जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों में धूलभरी आंधी और हल्की बारिश के रूप में देखा जा सकता है। अप्रैल का पहला सप्ताह प्रदेशवासियों के लिए राहत और आफत दोनों लेकर आएगा, क्योंकि इसके ठीक बाद 7-8 अप्रैल को एक और वेदर सिस्टम सक्रिय होने की संभावना है।

 

​इन संभागों में दिखेगा सबसे ज्यादा असर नए वेदर सिस्टम का व्यापक प्रभाव जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभागों में देखने को मिलेगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि इन क्षेत्रों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मेघगर्जन के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि (Hailstorm) की भी प्रबल आशंका जताई गई है। पिछले 24 घंटों में भी जयपुर के सांभर में सर्वाधिक 34mm और श्रीगंगानगर में 4mm बारिश दर्ज की जा चुकी है, जिससे तापमान में गिरावट आई है।

 

​किसानों के लिए विशेष सावधानी की सलाह मौसम में आए इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटाई के लिए तैयार खड़ी फसलें और मंडियों में खुले में रखा अनाज भीगने का खतरा बना हुआ है। मौसम केंद्र ने किसानों को विशेष परामर्श जारी करते हुए कहा है कि वे कटी हुई फसलों और मंडियों में रखे धान को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करें या तिरपाल से ढककर रखें। ओलावृष्टि और तेज हवाएं पकी हुई फसलों को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं।



ताजा खबर