

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच मौसम बदलने के संकेत मिलने लगे हैं. IMD ने जयपुर, दौसा, भरतपुर और आसपास के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार कुछ क्षेत्रों में हल्के से मध्यम मेघगर्जन, तेज हवाएं और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में अगले 2 से 3 दिन तक हीटवेव और ऊष्ण रात का असर बना रहेगा। श्रीगंगानगर में 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। 28 मई से नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव शुरू होगा और 29 मई से तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।
राजस्थान में गर्मी का असर लगातार तेज बना हुआ है, लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत भी दिखने लगे हैं। IMD ने अनुसार राजस्थान के कुछ जिलों में मौसम करवट ले सकता है। जयपुर, दौसा, भरतपुर, डीग और आसपास के इलाकों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं राज्य के कई हिस्सों में अगले 2 से 3 दिन तक हीटवेव और ऊष्ण रात्री की स्थिति बनी रहने का अनुमान है।
IMD के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में तापमान 44 से 47 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है। श्रीगंगानगर में मंगलवार को सबसे अधिक 47 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि बीकानेर और फलोदी में भी 46 डिग्री तक पारा पहुंचा। मौसम विभाग ने बताया कि 28 मई से नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं, जिससे 29 मई से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट संभव है। जयपुर में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।मौसम विभाग ने जिले के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए मेघगर्जन और तेज हवाओं की संभावना जताई है।
अगले 48 घंटों तक गर्मी बनी रह सकती है लेकिन उसके बाद राहत मिल सकती है.दौसा और भरतपुर जिलों में 28 मई को हीटवेव के साथ मेघगर्जन, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को खुले स्थानों से बचने और मौसम अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है।
राज्य के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी अभी भी चरम पर बनी हुई है। बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर और फलोदी में अगले कुछ दिन तक लू और ऊष्ण रात का प्रभाव बना रह सकता है. कई इलाकों में दिन का तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री ऊपर दर्ज हो रहा है ।
28 मई से बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 28 मई से राजस्थान के पूर्वी और कुछ पश्चिमी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी। 30 मई के बाद इन गतिविधियों में और बढ़ोतरी हो सकती है. जून के पहले सप्ताह तक कुछ क्षेत्रों में आंधी और हल्की बारिश जारी रहने की संभावना है।


