

आपणी हथाई weather न्यूज,मौसम विभाग के अनुसार कल पूर्वी राजस्थान में अनेक स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा, कहीं कहीं भारी वर्षा दर्ज की गई।पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन/वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई।पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक वर्षा भंगड़ा (बांसवाड़ा) में 115 मि.मी. दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार आज 26 जून को उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर व आसपास के क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ बारिश के प्रबल संभावना है।मौसम विभाग ने ने संभावना जताई है कि आगामी एक सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहेगा। बीकानेर, जोधपुर संभाग में 26 से 29 जून के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।


