
आपणी हथाई न्यूज, उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे चुके जगदीप धनखड़ ने राजस्थान विधानसभा सचिवालय को अपनी पूर्व विधायक के रूप में मिलने वाली पेंशन को पुन : शुरू करने की अर्जी लगाई है। धनखड़ राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के टिकट पर 1993 में विधायक रह चुके है। धनखड़ को 2019 तक पूर्व विधायक के रूप में मिलने वाली पेंशन मिलती थी, पहले बंगाल के गर्वनर और फिर वाइस प्रेसिडेंट बनने पर MLA वाली पेंशन रुक गईं थी। राजस्थान विधानसभा सचिवालय जल्द कागजी कार्रवाई पूरी कर धनखड़ की पेंशन शुरू करेगी। MLA पेंशन के रूप में धनखड़ को 42 हजार रुपए मिलेंगे।MLA पेंशन के अलावा धनखड़ पूर्व उपराष्ट्रपति की पेंशन और पूर्व लोक सभा MP की पेंशन भी लेंगे।


