
आपणी हथाई न्यूज, UPSC की फाइनल लिस्ट में जगह न बनाने वालो के लिए आज प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी घोषणा की है। मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम में कहा कि IAS-IPS बनने की चाहत रखने वाले सैंकड़ो युवा लास्ट इंटरव्यू राउंड में रह जाते है, उनके लिए भारत सरकार ने प्रतिभा सेतु एप शुरू किया है। इस एप के माध्यम से देश की बड़ी कम्पनियो को उन कैंडिडेटस की डिटेल्स साझा की जाएगी, जिससे उन्हें भी अच्छी नौकरी मिल सकेगी। ध्यान रहें औसतन हर वर्ष करीब 1800-2000 युवा UPSC की फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाते है और वे इंटरव्यू राउंड में बाहर हो जाते है, प्रतिभा सेतु एप से ऐसे युवाओं के करियर को नई गति मिल पाएगी।
मनोज रतन व्यास


